एनडी तिवारी बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली.कांग्रेस के सीनियर नेता नारायण दत्त तिवारी और उनके बेटे रोहित शेखर ने बुधवार को दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली। congress leader

congress leader

बताया जा रहा है कि तिवारी अपने बेटे रोहित के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं रीजन से टिकट चाह रहे हैं, जिसके लिए बीजेपी तैयार हो गई है।

सोमवार को उत्तराखंड के एक नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं…

 इससे पहले 16 जनवरी को 40 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद उत्तराखंड के दिग्गज नेता और प्रदेश के सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे संजीव के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे।

 अपने करियर में हर बार एमएलए और कैबिनेट मंत्री रहने के अलावा, आर्य ने 8 साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद भी संभाला था।

वह प्रदेश की पहली निर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे ।

तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के सीएम रहे हैं तिवारी

 91 साल के एनडी तिवारी अविभाजित उत्तर प्रदेश के तीन बार सीएम रह चुके हैं।

2002 में उत्तराखंड स्टेट बनने के बाद वह 2002 से 2007 तक इस राज्य के भी सीएम रहे।

 1986-1987 में वे राजीव गांधी कैबिनेट में विदेश मंत्री थे।

 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। 2009 में एक सेक्स स्कैंडल में नाम आने पर उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।

रोहित शेखर एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा के बायोलॉजिकल बेटे हैं

 2013 में शेखर ने एक पैटरनिटी सूट कोर्ट में दायर किया था। इसमें दावा किया गया था कि रोहित के बायोलॉजिकल पेरेंट्स नारायणदत्त और उज्ज्वला शर्मा हैं।

 शुरुआत में डीएनए टेस्ट से इनकार करने के बाद तिवारी इसके लिए तैयार हो गए थे।

 टेस्ट रिजल्ट में रोहित का तिवारी का बायोलॉजिकल बेटा होना साबित हुआ था।

 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक ऑर्डर पास कर शेखर को एनडी तिवारी का बायोलॉजिकल बेटा घोषित कर दिया था।

 22 मई 2014 को तिवारी ने उज्ज्वला शर्मा से शादी कर ली।

www.naqeebnews.com

# congress leader

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *