चार राज्यों में कांग्रेस को मिला 40 फीसद वोटर का समर्थन

पांच राज्यों के चुनावी परिणाम सामने आ चुके हैं और पार्टिया अपने अपने हिसाब किताब का जायज़ा ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया उसके मुताबिक़ चार राज्यों में कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज्यादा वोट मिले हैं।

चार राज्यों में कांग्रेस को मिला 40 फीसद वोटर का समर्थन

सुप्रिया श्रीनेत ने अपने बयान में कहा कि चुनावी हार से थोड़ा मायूस होना स्वाभाविक है, लेकिन मायूसी छोड़ हौसले को बुलंद कीजिए।

इस आंकड़े पर उन्होंने कहा- इसलिए लड़ाई लड़नी जरूरी है। कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक़ जिन राज्यों में भाजपा जीती है वहां भी कांग्रेस को औसतन 40 प्रतिशत से ऊपर लोगों ने अपना वोट दिया है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर दिए अपने सन्देश में उन्होंने जिन बातों की तरफ इशारा किया वह इस तरह हैं –

  • एक क्षेत्रीय दल से तेलंगाना जीतना बहुत बड़ी बात है।
  • कांग्रेस को 4 राज्यों में भाजपा से 10 लाख ज़्यादा वोट मिले हैं।
  • 40% वोटरों ने अपना विश्वास कांग्रेस में जताया है।
  • 2003 में कांग्रेस यही सारे राज्य हार गई थी और फिर 2004 में कांग्रेस की सरकार बनी।

आगे वह कहती हैं कि 2024 की निर्णायक लड़ाई है, और वो हम ज़रूर जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *