आज राजघाट से शुरू हो रही है कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा

आज यानी शुक्रवार को राजघाट से प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा शुरू हो रही है। एक माह तक चलने वाली इस यात्रा में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों की करीब 360 किलोमीटर दूरी तय की जाएगी। न्याय यात्रा का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे।

आज राजघाट से शुरू हो रही है कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा

लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के सीनियर लीडर भी शामिल होंगे।

अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मीडिया से वार्ता में बताया कि यह यात्रा संविधान की रक्षा और लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनका कहना है कि यात्रा का मक़सद दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और विकास को सुनिश्चित करना है।


कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते की जा रही है। यात्रा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान है। एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी।


अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इस यात्रा का आयोजन किया गया है। न्याय यात्रा के ज़रिए कांग्रेस शहर के लोगों से मुलाक़ात करेगी और पिछले दस वर्षों में उनके सामने आई समस्याओं के बारे में जानेगी।

यात्रा के हर पड़ाव पर लगभग 250-300 कार्यकर्ता भाग लेंगे और अंबेडकर भवन, करोल बाग-1, दिलशाद गार्डन-2, कालकाजी और राजौरी गार्डन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता भी इस सफर में शिरकत करेंगे।

उनके मुताबिक़ यह यात्रा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान है। साथ ही वह पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से किये झूठे वादों और दिल्ली के विकास को पीछे धकेलने का भी ज़िक्र करते हैं। देवेंद्र यादव इस यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की दोहरी नीति और भ्रष्टाचार को सामने लाने की बात करते हैं।

अपने पहले दिन के सफर में यात्रा राजघाट से शुरू होकर दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, तुर्कमान गेट, सीताराम बाजार, हौज काजी चौक और कटरा बारियान होते हुए फतेहपुरी तक का रास्ता तय करेगी।

8 नवंबर से शुरू होने वाली यह यात्रा 4 दिसंबर तक चलेगी और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए तिमारपुर में खत्म होगी। यात्रा के बहाने कांग्रेस दिल्ली में अपनी पहचान वापस पाने की कोशिश करेगी साथ ही सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *