कांग्रेस नेता की पत्नी और मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत

Congress-Accidentहोशंगाबाद. कांग्रेस नेता की पत्नी और मासूम बेटी की सड़क हादसे में मौत. मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस पार्षद की पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बेटी की मौत हो गई. हादसे में पार्षद और उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, पार्षद लोकेश गोगले अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हर्रई गए हुए थे. वहां से देर रात लौटते वक्त बाबई के पास बुधवाड़ा गांव के पास उनकी इनोवा कार पेड़ से टकरा गई.
हादसा इतना भयावह था कि पार्षद की पत्नी दीपिका और चार वर्षीय बेटी प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक से बचने के दौरान इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल रवाना किया, जबकि पोस्टमार्टम के लिए दीपिका और प्रिया के शवों को अपने कब्जे में ले लिया.
हादसे में गंभीर रूप से घायल पार्षद और उनके बेटे मंथन को पहले स्थानीय नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने पर दोनों को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *