पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा से रिटायर होने पर कांग्रेस प्रमुख ने लिखा भावुक कर देने वाला पत्र

बुधवार 3 अप्रैल, 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की संसदीय पारी समाप्त हो रही है। 91 वर्षीय मनमोहन सिंह अक्टूबर 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य की ज़िम्मेदारी संभाली थी और 1996 तक वह नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री जबकि 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री की भूमिका में रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा से रिटायर होने पर कांग्रेस प्रमुख ने लिखा भावुक कर देने वाला पत्र

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक पत्र लिखा है। खरगे ने इस पत्र में लिखा है कि इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया है। पत्र में आगे लिखा गया है- यह आप ही थे जिन्होंने दिखाया कि गरीब भी देश के विकास में भाग ले सकते हैं और गरीबी से बाहर निकल सकते हैं। आपकी नीतियों की बदौलत, आपके प्रधानमंत्री रहते हुए भारत 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सक्षम रहा, जो दुनिया में गरीबी से बाहर आए लोगों की सबसे बड़ी संख्या है।’

दिलचस्प बात ये है कि जहाँ एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज मनमोहन सिंह की विदाई का माहौल है वहीँ कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा में इंट्री ले रही हैं।

बताते चलें कि मनमोहन सिंह के साथ राज्यसभा करीब 54 सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार और बुधवार को पूरा हो रहा है। इनमे से कुछ की उच्च सदन में वापसी नहीं होगी।

मंगलवार को जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हुआ उनमे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के नाम शामिल हैं।

बुधवार को जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हुआ उनमे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम हैं। इसमें अश्विनी वैष्णव को छोड़कर बाक़ी सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं। बुधवार को रिटायर होने वालों में उच्च सदन से समाजवादी पार्टी की जया बच्चन का नाम भी हैं, जिन्हें उनकी पार्टी ने एक और कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया है।

कार्यकाल पूरा करने वालों में नासिर हुसैन (कांग्रेस) का भी नाम है, जिन्हें कर्नाटक से फिर से नामित किया गया है। मनोज कुमार झा को राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार से राज्यसभा के एक और कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कार्यकाल भी आज समाप्त हो गया। वह फिलहाल हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव हार गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का भी राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन्हे पार्टी ने दोबारा नामित नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *