उत्तर प्रदेश और गोवा में कांग्रेस और शिवसेना थाम सकते हैं हाथ

शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी से मुलाकात की और इसके बाद शिवसेना नेता की प्रियंका गांधी से भी मुलाकात को देखते हुए इस बात का इशारा साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों ये पार्टी साथ नजर आएंगी।

उत्तर प्रदेश और गोवा में कांग्रेस और शिवसेना थाम सकते हैं हाथ

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हम उत्तर प्रदेश और गोवा में एक साथ काम करने की सोच रहे हैं। इससे पहले संजय राउत कांग्रेस के समर्थन में यह कह चुके हैं कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता।

राउत ने कहा कि विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए राहुल गांधी को आगे आकर काम करना चाहिए। शिवसेना के यूपीए में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा- “मैं उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा।” उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा है कि अगर विपक्ष का कोई मोर्चा बनता है तो वह कांग्रेस के बिना संभव नहीं है. इस बारे में चर्चा हुई है।”

राउत ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के सिवाय एकजुटता नहीं हो सकती। विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए। नेता के बारे में बैठकर चर्चा कर लीजिए। लेकिन तीन-चार मोर्चे नहीं हो सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *