‘आप’ पार्टी दफ्तर पर लिखा गया- ‘राष्ट्रीय पार्टी बनने पर देशवासियों को बधाई’

शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर वोट मांगने वाली आम आदमी पार्टी ने नॅशनल पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना ली है। गुजरात के नतीजों से आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन रही है।

'आप' पार्टी दफ्तर पर लिखा गया- 'राष्ट्रीय पार्टी बनने पर देशवासियों को बधाई'

देश में आम आदमी पार्टी (आप) का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ। पार्टी को झाड़ू चुनाव चिह्न मिला। इस चुनाव चिह्न के साथ आम आदमी पार्टी अन्य दलों के वोट बैंक का सफाया करने में कामयाबी पाई। महज़ 10 साल में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की हक़दार बन गई है। अभी इसका औपचारिक ऐलान बाकी है। हालांकि पार्टी ऑफिस पर ‘राष्ट्रीय पार्टी बनने पर देशवासियों को बधाई’ का सन्देश लिख दिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने गुजरात और हिमाचल में मिले वोट प्रतिशत के बल पर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपनी जगह बना ली है।
गुजरात में पहली बात चुनावी दंगल में हिस्सा लेने वाली आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कई स्थानों पर अपनी पकड़ बनते नज़र आ रहे हैं। स्पष्ट नतीजे के लिए शाम तक का इन्तिज़ार करना होगा।

इस समय देश में तक़रीबन 400 राजनीतिक पार्टियां हैं लेकिन राष्ट्रीय दल की मान्यता केवल 8 पार्टियों को ही प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *