रामनवमी पर कोविंद और नायडू की बधाई

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बधाई सन्देश में कहा है कि श्री राम राष्ट्र की आध्यात्मिकता और नैतिकता का केंद्र है।

रामनवमी पर कोविंद और नायडू की बधाई

श्री कोविंद ने बुधवार को ट्वीट करके कहा, “ रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जन्‍मदिवस पर मनाया जाने वाला यह पर्व, हमें जीवन में मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने कहा, “ आइये, हम सब यह संकल्प लें कि कोविड-19 महामारी को भी हम सत्‍यनिष्‍ठा एवं संयम से पराजित करेंगे।”

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी पर बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि पुरुषोत्तम श्री राम, भारतीय संस्कृति और साहित्य के नायक हैं, देश की नैतिक और आध्यात्मिक चेतना के केंद्र हैं। श्री राम समावेशी न्यायपूर्ण समाज के प्रणेता हैं, उनके द्वारा स्थापित मर्यादाएं सार्वकालिक और शाश्वत हैं।

श्री नायडू ने अपने संदेश में इस चौपाई का भी उल्लेख किया-

“ जो आनंद सिंधु सुखरासी।

सीकर तें त्रेलोक सुपासी।।

सो सुखधाम राम अस नामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *