चिंतित अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बताया हाल

अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। महानायक की उम्र तकरीबन 80 साल है मगर इस उम्र में भी 12-12 घंटे तक लगातार काम करते रहते हैं। अमिताभ की ये मेहनत जहां इससे उनके फैंस को मोटिवेट करती हैं वहीं लगातार उनकी सेहत को लेकर फैंस भी चिंता में रहते हैं।

चिंतित अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बताया हाल

अमिताभ बच्चन ने बीती रात ट्वीट से खबर की – ‘दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। चिंता हो रही है। उम्मीद है सब ठीक होगा।’ अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाते हुए अपने ट्वीट में बस इतना ही लिखा। महानायक का ये ट्वीट देखकर फैंस चिंता में आ गए और उनसे ऐसा करने की वजह पूछने लगे। अमिताभ बच्चन की तबीयत का हाल जानने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आए।

हालांकि इस बारे में अभी पूरी जानकारी आने तक इंतजार है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘झुंड’ में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर और टीजर वीडियो पिछले दिनों रिलीज किया गया था और अब फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर वीडियो का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *