कॉमेडी फिल्म हेराफेरी 3 जल्द ही सिनेमाघरों को गुलज़ार करेगी

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी हेराफेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

कॉमेडी फिल्म हेराफेरी 3 जल्द ही सिनेमाघरों को गुलज़ार करेगी

साल 2000 में रिलीज होने वाली फिल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है। जल्द ही कॉमेडी किंग अक्षय कुमार परेश रावल और सुनील शेट्टी की हेराफिरी 3 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म में अक्षय एक बार फिर राजू बने हैं। सुनील शेट्टी अपनी पुरानी भूमिका श्याम में हैं और परेश रावल ने बाबू भैया की लोकप्रिय किरदार को दोहराया है।

पत्रकार हिमेश मांकड़ ने फिल्म के सेट से हेराफेरी सितारों के साथ एक तस्वीर साझा की और फैंस को जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि कार्तिक आर्यन हेराफेरी 3 में अक्षय को भूल भुलैय्या की तरह रिप्लेस करेंगे, लेकिन अब फिल्म के सेट से अक्षय कुमार और अन्य लोगों की तस्वीर सामने आने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

सोशल मीडिया पर भी हेरा फेरी 3 की खबर सामने आने पर फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला बना रहे हैं, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर का नाम अभी सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 31 मार्च 2000 को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन प्रिया दर्शन ने किया था, जबकि ‘फर हेरा फेरी’ 2006 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *