कर्नल गीता राणा फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली पहली महिला अफसर बनीं

भारतीय सेना की कर्नल गीता राणा ने एक उपलब्धि के साथ इतिहास रच दिया है। वह पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करेंगी। इस ड्यूटी को अंजाम देने वाली कर्नल गीता कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स से भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

कर्नल गीता राणा फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली पहली महिला अफसर बनीं

कर्नल गीता चीन सीमा पर तैनात स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप को कमांड करेंगी। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने हाल ही में महिला अधिकारियों को भी कमांडर की भूमिका में लेने की इजाज़त दे दी है। इसके साथ ही कर्नल गीता यह उपलब्धि पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

सेना द्वारा महिला सैन्य अधिकारियों के लिए 108 भर्तियां निकाली गई हैं, जिनमें ये महिला अधिकारी कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स सहित अन्य शाखाओं की स्वतंत्र यूनिट को कमांड कर सकेंगी।

अनुमान है कि जल्दी ही अन्य महिला सैन्य अधिकारियों को भी इस प्रकार की नियुक्ति दी जा सकेंगी। बोर्ड्स की मंजूरी लेने वाली महिला अधिकारी भी कमांड की भूमिका पाने की हक़दार हो सकेंगी और इसके साथ ही भविष्य में उन्हें और उच्च पदों पर नियुक्तियां मिल सकेंगी।

सेना में आर्टिलरी रेजीमेंट में भी महिला सैन्यकर्मियों को तैनाती किये जाने की उम्मीद है। इसके अलावा सैन्य अभ्यास में भी सहयोगी देशों के साथ भारतीय सेना से महिला सैन्य कर्मियों की भागीदारी हो रही है। शांति मिशन के लिए भी महिला सैन्य अधिकारियों का चयन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *