कानपुर : कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसने से इमारत गिरी, 5 की मौत

कानपुर: कानपुर ग्रामीण के शिवराजपुर में एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गई तथा कम से कम आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. Cold

Cold

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामायण प्रसाद के मुताबिक शाम चार बजे से शाम छह बजे के बीच कोल्ड स्टोरेज के मलबे से पांच मजदूरों को निकाला गया और इन सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं कानपुर के डीएम कौशल राज शर्मा ने कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस की जांच के आदेश दिए हैं.

कोल्ड स्टोरेज के आसपास के इलाकों में अमोनिया गैस इस बुरी तरह से फैली है कि प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों के पहनने के लिए भारी संख्या में मास्क मंगाए.

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गैस का रिसाव शुरू हो गया. उसके बाद कोल्ड स्टोरेज में तेज धमाका हुआ और उसके बाद कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई. उस समय कोल्ड स्टोरेज में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर दोपहर का खाना खा रहे रहे थे.

धमाके के साथ कोल्ड स्टोरेज की छत इतनी तेज आवाज में गिरी कि सड़क के दूसरी तरफ कानपुर रेलवे पटरी पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के यात्री ट्रेन में धमाका समझकर ट्रेन से नीचे उतर गए. धमाका होते ही आसपास इतनी तेजी से गैस फैली कि लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग बाहर निकल आए.

www.naqeebnews.com

# Cold

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *