राजस्थान में हावड़ा लिंक एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, यात्री सुरक्षित

merta-roadमेड़ता. राजस्थान के मेड़ता रोड़ रेलवे स्टेशन के यार्ड में शंटिंग के दौरान बीकानेर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा लिंक एक्सप्रेस की एसी कोच की दो बोगियां पटरी से उतर गईं. यार्ड में शंटिंग के दौरान पाइंट नहीं मिलने से घटना हुई. इसकेे चलते यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा.
जानकारी के अनुसार बीकानेर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा लिंक एक्सप्रेस को रात दस बजे शंटिंग कर जोधपुर—हावड़ा एक्सप्रेस से जोड़ना था. गाड़ी जोड़ने के लिए शंटिंग चल रही थी, इसी दौरान पाइंट नहीं मिलने से एसी कोच की दो बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं. अचानक तेज आवाज से बोगियां हिलने से यात्रियों में खलबली मच गई. रेलवे अधिकारियों को तत्काल घटना की सूचना दी गई और इमरजेंसी हुटर बजाया गया.
मौके पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश पर पटरी से उतरी एसी कोच की दो बोगियों को छोड़कर बाकी ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर तीन पर ले जाया गया. इसके चलते एसी कोच में सवार यात्रियों को मजबूरी में जयपुर तक का सफर स्लीपर कोच में करना पड़ा. घटना के चलते दो साधारण ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया. पहले भी दो बार हादसे हो चुके हैं. सिर्फ 10 दिन पहले ही बड़े स्तर की मॉकड्रिल हुई थी जिसमें जोधपुर से लेकर जयपुर रेंज तक के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *