फिल्म सिटी परियोजना पर सीएम योगी बोले- छह महीने के भीतर पूरा होगा काम

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी परियोजना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस परियोजना का काम छह महीने के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किये जाने की बाद कही जिससे स्थानीय कलाकारों सहित अन्य राज्यों के कलाकार भी इससे जुड़ सकें।

फिल्म सिटी परियोजना पर सीएम योगी बोले- छह महीने के भीतर पूरा होगा काम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता के दौरान एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि फिल्म सिटी के आकार में किसी भी तरह का बदलाव न करते हुए इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस विश्व स्तरीय फिल्म सिटी की मदद से उत्तर प्रदेश के कलाकारों और अन्य राज्यों के कलाकारों को प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य में रहते हुए अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे।

राज्य के विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी न केवल फिल्म मेकर्स, बल्कि रियलिटी शोज और धारावाहिक बनाने वाले निर्माताओं को भी आकर्षित करेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

फिल्म सिटी बनाने के लिए 2021 में पहला टेंडर जारी किया गया था। ये भी बताते चलें कि निर्माताओं को अपने अनुरूप डिजाइनिंग करने की छूट दी गई है। मेकर्स से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किए गए हैं।

2022 में इसके लिए फ्रेश टेंडर जारी किया गया। इसके लिए पिछले टेंडर को रद्द करने के बाद ही नया जारी किया गया था। साथ नियमों में भी कई तरह बदलाव किए गए थे।

नए बदलाव के तहत अब लाइसेंस की अवधि 40 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी गई है। इसके अलावा ओटीटी और मीडिया कंपनियों का भी टेंडर स्वीकर करना इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *