चंबा जिले में बादल फटे और बारिश से हुआ भारी नुकसान

शिमला , 04 : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की महाला ब्लाक तथा जालोर ग्राम पंचायत में आज तड़के भारी बारिश से फसलों तथा संपत्ति को काफी नुकसान हुआ।

चंबा जिले में बादल फटे और बारिश से हुआ भारी नुकसान

यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबा जिले के कई गांवों में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में संपत्ति को तो नुकसान हुआ ही ,साथ में रबी फसलों को नुकसान हुआ । बारिश का पानी घरों में भर गया । बाढ के कारण भूस्खलन से चंबा -भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध होने से अब तक यातायात बहाल नहीं हो सका है।


राज्य में अगले चाैबीस घंटों में बारिश तथा हिमपात के आसार हैं । अनेक स्थानों पर घने बादल छाये रहे।चट्टान गिरने से एक कार मलबे में दब गयी और नाला में बह गयी । इससे निजी तथा सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।


मौसम कार्यालय के अनुसार पंडोह में 47 मिलीमीटर , कोटखाई 39 मिमी, कुमारसेन 31 मिमी ,पालमपुर 22 मिमी, बिजाही 19 मिमी ,जंझेली तथा गग्गल 18 मिमी , मंडी 16 मिमी , बल्दवाडा तथा करसोग 15 मिमी , खदराला दस -दस मिमी , गोहर नौ मिमी ,बैजनाथ आठ मिमी , डलहौजी छह मिमी , धर्मशाला ,जुब्बरहट्टी ,सराहां चार मिमी ,जोगिंदरनगर तथा मंडी तीन -तीन मिमी वर्षा हुई ।

हिमपात तथा बारिश के बाद केलांग का न्यूनतम पारा सात डिग्री ,कल्पा 7.2 डिग्री , शिमला 14.6 डिग्री ,मनाली 13.6 डिग्री ,भुंतर 17 डिग्री , सुंदरनगर 16.9 डिग्री ,धर्मशाला 17 डिग्री , उना 24.2 डिग्री , नाहन 20.2 डिग्री , पालमपुर 15 डिग्री , कांगडा 19.4 डिग्री , मंडी 16 डिग्री , चंबा 18.6 डिग्री , बिलासपुर 22 डिग्री , हमीरपुर 22.8 डिग्री , डलहौजी 12 डिग्री ,कुफरी 10.9 डिग्री रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *