अलीगढ़ में दो समुदायों में पत्थरबाजी-फायरिंग, बच्चे का एक्सीडेंट होने से तनाव

aligarh_riotअलीगढ़. अलीगढ़ में दो समुदायों में पत्थरबाजी-फायरिंग. यहां देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायर‍िंग हुई। दरअसल, एक बच्चा बाइक की टक्कर में घायल हो गया, लेक‍िन इस मामले ने बाद में सांप्रदाय‍िक रूप ले ल‍िया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को कंट्रोल क‍िया।
मामला अलीगढ़ के सासनी गेट थानाक्षेत्र के लाड़िया इलाके है। यहां बुधवार की शाम दिनेश वाल्मी‍क‍ि का 8 साल का बेटा दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में उसे एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे अंकित के पैर में चाेट आ गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। बताया जाता है कि जिस बाइक वाले की वजह से बच्चे को चोट लगी, वो दूसरे समुदाय का था।
आरोप है कि बच्चे के रिश्तेदार और मोहल्लेवाले जब युवक की शिकायत करने गए तो युवक के घरवालों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। बताया जाता है क‍ि इस दौरान फायरिंग भी हुई।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया, ”पत्थरबाजी की घटना और तनाव को देखते हुए मौके पर भारी तादाद में पुलिसफोर्स पहुंची। पुलिस ने हिंसा पर काबू पाया और स्थिति को कंट्रोल क‍िया। फिलहाल मौके पर पुलिसफोर्स तैनात है और हालात पर नजर बनाए हुए है।”

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *