ईरान में अब नहीं दाखिल हो सकेंगे इन 32 देशों के नागरिक

तेहरान 28 फरवरी : कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 32 देशों से लोगों को अपने देश में आने पर रोक लगा दी है।

तास्मीन न्यूज एजेंसी ने नागरिक उड्डयन संगठन (सीएओ) के हवाले से यह जानकारी दी है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह पाबंदी उन लोगों पर लागू होगी, जो संबंधित देशों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप ईरान आते हैं या जिन्होंने पिछले दो हफ्तों में चार घंटे से अधिक समय इन देशों में बिताया है।

सीएओ के प्रवक्ता मोहम्मद हसन जिबाख्श ने बताया कि जिन देशों के लोगों को ईरान आने पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन , अर्जेंटीना, पनामा, गिनी, अंगोला, बोलीविया, बोत्सवाना, कांगो , ब्राजील, केप वर्डे, पेरू, बुरुंडी, चिली, जिम्बाब्वे, कोलंबिया, इक्वाडोर, मॉरिटानिया शामिल हैं।

इसके अलावा इस्वातिनी, गुयाना, मलावी, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, सेशेल्स, पराग्वे, रवांडा, उरुग्वे, सूरीनाम, तंजानिया, वेनेजुएला, लेसोथो और ज़ाम्बिया से भी लोगों के ईरान में आने पर रोक लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि आठ साल से ज्यादा उम्र के सभी यात्रियों को देश में आने पर कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *