Christmas के मौके पर घर पर बनाएं टेस्टी प्लम केक

# Merry Christmas

Christmas Plum Cake

सामग्री-

– 250 ग्राम केक मिक्स

– 150 मिली लीटर फुल क्रीम दूध

– एक चम्मच दालचीनी पाउडर

– 100 ग्राम कटा हुआ आलूबुखारा

– 60 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन

– 30 ग्राम कटे हुए बादाम

बनाने की विधि-

– सबसे पहले अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री- हीट कर लीजिए।

– एक बड़े बर्तन में केक मिक्स, 50 ग्राम पिघला हुआ मक्खन, दूध, चीनी और दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

– जब मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए और स्मूद हो जाए तो इसमें कटे हुए बादाम और आलूबुखारा मिला लें।

– बेकिंग पैन में बटर लगाकर ग्रीस कर लें। अब इसमें बैटर को डाल दें।

– इस बैटर को 30 मिनट तक बेक करें। केक पक गया है या नहीं, यह जानने के लिए एक टूथपिक या फिर चाकू को इसमें डालकर देखें। अगर वह सफाई से निकल जाए तो यह मान लें कि आपका केक पक चुका है।

– केक को बेकिंग पैन से बाहर निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

– आप चाहें तो इस पर शुगर पाउडर भी छिड़क सकते हैं।

www.naqeebnews.com

# Christmas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *