कमाई का 10 फीसदी दान करते हैं क्रिस मार्टिन

लंदन। पॉप बैंड ‘कोल्डप्ले’ के गायक क्रिस मार्टिन अपनी कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान कर देते हैं। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मार्टिन की मां एलिसन उसे शुरुआती दिनों से ही साझा करने का महत्व समझाते हुए उनकी पॉकेट मनी के 10 पेंस में से एक पेंस रख लेती थीं। chris martin

chris martin

टीवी शो ‘टुडे’ में मार्टिन के बैंड के साथी जॉनी बकलैंड ने बताया, “क्रिस की कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान में जाता है।”मार्टिन ने कहा, “मुझे जेब खर्च के तौर पर मां से 10 पेंस मिला करते थे। पहली बार उन्होंने मुझे नौ पेंस दिए थे, तो मेरी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी, ‘ये क्या है?’ इस पर मां ने कहा था कि ‘इसकी आदत डाल लो बेटा।’ मां आज भी मुझे सप्ताह में तीन पाउंड देती हैं।”

मार्टिन के इस कदम का प्रभाव उनके बैंड के अन्य साथियों पर भी पड़ा है और अब वे भी हर महीने 28 अलग-अलग संस्थाओं में कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान करने लगे हैं। बॉलीवुड में दान करने वाले सितारों में अक्षय कुमार सबसे आगे हैं। वो अपनी कमाई से भले ही नियमित तौर पर दान न करते हों, लेकिन कई ऐसे सोशल कॉज के काम में वो इन्वॉल्व है, जहां वो अक्सर दान करते रहते हैं। इतना ही नहीं, कई शहीद सैनिकों के घर वालों की भी आर्थिक मदद कर चुके हैं।

www.naqeebnews.com

# chris martin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *