अपने कर्मचारियों को बोनस देने का चीनी कंपनी का अनोखा तरीका

चीन में एक क्रेन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पुरस्कृत करने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। यह पहला मौक़ा नहीं है जब हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी ने अपनी उदारता का परिचय दिया है। 

अपने कर्मचारियों को बोनस देने का चीनी कंपनी का अनोखा तरीका

क्रेन निर्माता कंपनी हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन ने 10 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की युआन नकदी मेज पर रखी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड ने मेज़ पर करीब 70 करोड़ रुपये बिछाकर अपने कर्मचारियों से कहा कि 15 मिनट में उन्होंने जितने पैसे गिन लिए, वो सब उनके हो जाएंगे।

क्रेन निर्माता कंपनी ने इसके लिए 70 मीटर लंबे टेबल पर कैश फैलाने के बाद 30-30 कर्मचारियों की टीम बना दी। इसके बाद कम्पनी ने इसके बाद हर टीम से किन्हीं दो साथियों को बुलाकर कहा कि 15 मिनट में जितने नोट गिन लें वह उसकी टीम में बंट जाएंगे।

इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों ने आश्चर्यजनक रूप से लाखों युआन अपनी जेब में डाल लिए। इस दौरान एक खुशकिस्मत व्यक्ति ने 100,000 युआन जमा कर लिए। भारतीय करेंसी में यह रक़म लगभग 12. लाख रुपये होती है।

यह पहला मौक़ा नहीं है जब हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी ने अपनी उदारता से दुनिया को आश्चर्यचकित किया है। इससे पहले साल 2023 में कंपनी ने अपने वार्षिक रात्रिभोज में कर्मचारियों को लाखों का बोनस दिया था। कर्मचारियों के साथ कम्पनी के इस रवैये की बदौलत कम्पनी की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई।

सोशल मीडिया पर इस बोनस की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और इन पर बड़े ही मज़ेदार कमेंट भी सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *