चीन की पाक को सलाह- आतंकी हाफिज सईद को किसी दूसरे देश में भेजो

मुंबई हमले 2008 का साजिशकर्ता हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बढ़ता जा रहा है। लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद पर चीन ने पाकिस्तान को सलाद ही है कि विश्व में बन रही छवि को ध्यान रखते हुए उसे पाक से निकालकर पश्चिम एशिया के किसी देश में शिफ्ट कर देना चाहिए।

अंग्रेजी अखबार द ‘हिंदु’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से कुछ ऐसे रास्ते तलाशने को कहा है, जिससे ‘सईद किसी पश्चिम एशियाई देश में चैन की जिंदगी’ जी सके। सईद मुंबई हमले के बाद से ही भारत और वैश्विक एजेंसियों के निशाने पर है।

 

अखबार के मुताबिक, अब्बासी के एक करीबी सहयोगी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर उन्हें बताया, ‘चीन में BOAO फोरम से इतर दोनों राष्ट्राध्यकों के बीच 35 मिनट मुलाकात हुई। जिसमें करीब 10 मिनट तक हाफिज सईद पर ही चर्चा होती रही। चीनी राष्ट्रपति ने इस दौरान पाकिस्तानी पीएम से सईद को सुर्खियों से दूर करने के लिए जल्द उपाय निकालने को कहा।

 

बताया जा रहा है कि चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सरकार के वरिष्ठ कानूनी सलाहकारों की टीम के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। अब्बासी का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस मामले पर अब अगली सरकार ही कोई फैसला लेगी। अगली सरकार जुलाई अंत तक चुनकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *