गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

नई दिल्ली: गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर  का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर  के निधन की पुष्टि की. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर  के निधन पर दुख जताया.

इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय  ने बयान जारी कर मनोहर पर्रिकर  के स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी दी थी. गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया था कि, ‘मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद गंभीर है. डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.’

 

बता दें कि मनोहर पर्रिकर को पिछले दिनों अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बीते शनिवार को भी जानकारी मिली थी कि मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की तबियत काफी बिगड़ गई है, लेकिन बीजेपी के तरफ से बयान आया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *