दिल्ली की मतदाता सूची में वोटर संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों से पहले फाइनल इलेक्टोरल रोल जारी किया गया है। दिल्ली में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 हैं। ये संख्या 29 अक्टूबर को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या से 1.09 फीसदी अधिक है।

दिल्ली की मतदाता सूची में वोटर संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने नई दिल्ली सीट पर वोटर लिस्ट में हो रहे घोटाले की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने आज चुनाव आयोग को जो पत्र लिखा है उसमे उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने की बात कही है।

दिल्ली विधानसभा में वोटों की गड़बड़ी को लेकर चिंता जताते हुए आतिशी पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव में बड़े घोटाले का दावा कर चुकी हैं। आतिशी ने एक बार फिर वोटर लिस्ट में घोटाले की बात कही है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर एक बड़े खेल के तहत गलत तरीके से वोट काटने की साजिश को संज्ञान में लाते हुए आतिशी के साथ आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री आतिशी ने आयोग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए है कहा कि इतनी गंभीर गड़बड़ी के बावजूद आयोग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस घोटाले की पूरी खबर दी है और उनसे मुलाकात का समय मांगा है।

मुख्यमंत्री आतिशी का कहना था कि समीक्षा करने पर उनकी जानकारी में यह बात आई कि एक बड़ा घोटाला हो रहा है। उनके मुताबिक़ जिस समय चुनाव आयोग द्वारा बीएलओ घर-घर भेजे गए तो उन्होंने वोटर्स को शिफ्ट क्यू नहीं किया। आतिशी ने इस हरकत को वोट काटने को एक बड़ा षड्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि दस फीसदी वोटर्स को जोड़ने के साथ पांच फीसदी वोट की कटौती की गई है।

बताते चलें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पूर्व जो फाइनल इलेक्टोरल रोल जारी किया गया है, उसके मुताबिक, दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। इसमें 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

दिल्ली में फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या 2 लाख 8 हजार 302 जबकि ट्रांस जेंडर मतदाताओं की संख्या 1261 और है। जबकि फाइनल इलेक्टोरल रोल की बात करें तो इसमें कुल वोटर्स की संख्या 29 अक्टूबर को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.09 फीसदी अधिक है।

बताते चलें यहाँ अभी तक फर्जी दस्तावेज की मदद से मतदाता पहचान पत्र पाने के मामले में 24 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली ने नै वोटर आई बनवाने हेतु फर्जी दस्तावेज जमा करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *