रुपये में सुधार के लिए चिदंबरम की पीएम मोदी को सलाह

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के सम्बन्ध में सरकार को देश के पूर्व अर्थशास्त्रियों से अनुभव लेने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन के साथ उन्होंने ये बात कही है कि रुपये में सुधार चाहते हैं तो डॉ रघुराम राजन, डॉ सी रंगराजन, डॉ वाई वी रेड्डी, डॉ राकेश मोहन और श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया के साथ बैठक बुलानी चाहिए।

रुपये में सुधार के लिए चिदंबरम की पीएम मोदी को सलाह

चिदंबरम ने एक ट्वीट के ज़रिये अपनी बात में कहा है कि सरकार रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट के खिलाफ असहाय नज़र आ रही है। वरिष्ठ मंत्री चिदंबरम के मुताबिक़ इस बैठक में वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और अन्य अधिकारी भी शामिल होने चाहिए।

पूर्व वित्तमंत्री के मुताबिक़ रुपये के गिरने का असर मुद्रास्फीति, चालू खाता घाटे और ब्याज दरों पर पड़ता है। जबकि इस विषय पर भाजपा नेता अमित मालवीय का कहना है कि चिदंबरम ने जिन नामों का सुझाव दिया है, ये उन लोगों के नाम हैं जिनके समय में देश का विकास पिछड़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *