चेन्नई की मॉडल तीन दिन से लापता, पुलिस के पास कोई सुराग नहीं

gaanam-nair_चेन्नई: चेन्नई की मॉडल तीन दिन से लापता, पुलिस के पास कोई सुराग नहीं. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की रहने वाली मॉडल गानम नायर शुक्रवार से लापता है, और फिलहाल गुमशुदगी के इस मामले में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है. हालांकि गानम नायर के मित्रों तथा रिश्तेदारों द्वारा उसकी खोज-ख़बर हासिल करने के लिए ऑनलाइन चलाए गए अभियान ने ज़ोर पकड़ लिया है.
स्थानीय मीडिया ने 28-वर्षीय गानम को मॉडल बताया है, और उसके परिवार का कहना है कि वह विज्ञापन फिल्में बनाती है, और एक सैलून में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में नौकरी भी करती है. गानम नायर के पिता दिल्ली में रहते हैं, और उसकी मां का देहांत कुछ साल पहले हो चुका है, इसलिए वह चेन्नई में अपने रिश्तेदारों के साथ रहती है.
बताया गया है कि गानम नायर शुक्रवार को अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंची, और तभी से उसका कोई अता-पता नहीं है. उसी समय से उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ है. उसके परिजनों ने स्थानीय अख़बारों में यह विज्ञापन प्रकाशित करवाया है.
गानम नायर के मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें लगता है कि उसके (गानम नायर के) अपने परिवार के साथ शादी को लेकर कुछ मसले थे, और कुछ स्वास्थ्य संबंधी मसले भी थे…”

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *