चाँद पर क़दम रखने को तैयार चंद्रयान-3

केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 में हो सकता है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सर्कार की ओर से जानकारी दी कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है।

चाँद पर क़दम रखने को तैयार चंद्रयान-3

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि महामारी के दौर में अनलॉक की अवधि आरंभ होने के बाद अब सामान्य कार्य आरंभ हो गए हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 की तीसरी तिमाही में हो सकता है। इसके लिए कार्य प्रगति पर है।

प्रक्षेपण में देरी की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम की वजह से कामकाज की रफ्तार में कमी आई थी। अब जब सबकुछ सामान्य हो रहा है ऐसे में इसके काम में तेजी देखी जा सकती है।

जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि अनलॉक अवधि आरंभ होने के बाद चंद्रयान-3 पर कार्य फिर से आरंभ हो गया और अब यह कार्य संपन्न होने के अग्रिम चरण में है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने यह जरूर कहा कि जितना काम वर्क फ्रॉम होम मोड में हो सकता था उतनी करने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *