चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब

भारत की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज मिला है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट बीते दिन इजराइल में हुआ।

चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब

अक्टूबर में हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब दिया गया था और अब 21 साल बाद भारत ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

https://twitter.com/MissUniverse/status/1470227063789563907

इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं। साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। 

भारत से दिया मिर्जा समारोह का हिस्सा बनने पहुंचीं जबकि उर्वशी रौतेला ने इस बार प्रतियोगिता के कॉन्टेस्ट को जज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *