सेंचुरी डील, शताब्दी की सबसे घृणित योजना हैः राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने सेंचुरी डील को शताब्दी की सबसे घृणित योजना बताया है।डाॅक्टर हसन रूहानी ने बुधवार की रात द डील आफ़ द सेंचुरी के नाम से कुख्यात षड्यंत्र पर प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया है कि इस प्रकार की मूर्खतापूर्ण कार्वाहियां काफ़ी हो चुकीं।

उन्होंने लिखा है कि यह, शताब्दी की सबसे घृणित योजना है। विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने भी बुधवार की रात सेंचुरी डील नामक अमरीकी व ज़ायोनी योजना को नरक की ओर जाने वाला रास्ता बताया है।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को इस्राईल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहू के साथ वाइट हाउस में द डील आफ़ द सेंचुरी नामक योजना का अनावरण किया था। यह योजना, जो फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारों को छीनने के लिए अमरीका की नई चाल है, सऊदी अरब समेत कुछ अरब देशों के सहयोग व सहमति से तैयार की गई है।

यह योजना, बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन को प्रदान करती है और प्रतिरोधकर्ताओं को प्रतिरोध से और फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों को स्वदेश वापसी से रोकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *