अलग किराये पर केंद्र ने ओला-ऊबर को नोटिस भेजा

आईफोन तथा एंड्रायड पर अलग-अलग कीमतों के संबध में ओला और उबर को नोटिस भेजा गया है। साथ ही इस मामले में कंपनियों से जवाब भी माँगा गया है।

अलग किराये पर केंद्र ने ओला-ऊबर को नोटिस भेजा

केंद्र ने इस संबंध में सवाल किया है कि अलग फोन यूजर्स को भिन्न किराया क्यों दिखाया जा रहै है? केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है।

एक ही लोकेशन के लिए कथित रूप से अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए कैब सेवा मुहैया कराने वाली ओला तथा उबर को नोटिस जारी किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण द्वारा उपयोगकर्ता के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड या आईओएस के आधार पर यह कार्रवाई की।

अलग किराये पर केंद्र ने ओला-ऊबर को नोटिस भेजा

पीटीआई के हवाले से जारी एक खबर के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार (23 जनवरी 2025) को कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने कैब सेवा प्रदाता ओला और उबर को उपयोगकर्ता के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड या आईओएस के आधार पर एक ही जगह की यात्रा के लिए कथित रूप से अलग-अलग मूल्य निर्धारण के लिए को नोटिस जारी किया है।

जोशी ने इन गतिविधियों को प्रथम दृष्टया अनुचित व्यापार व्यवहार तथा उपभोक्ताओं के पारदर्शिता के अधिकार की घोर अवहेलना बताया। उपभोक्ता शोषण के मामले में वह पहले ही अपना स्टेटमेंट देकर स्पष्ट कर चुके हैं कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में यह मामला उस समय चर्चा में आ गई थी जब एक एक्स यूजर ने स्क्रीन शोत में दो फोन की तस्वीर साझा कीं। इसमें कथित लोकेशन के लिए अलग-अलग किराया देखा जा सकता है। पोस्ट वायरल होने के बाद उबर की तरफ से जवाब आया जिसमे इस आरोपों का खंडन भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *