केन्द्र सरकार महंगाई को गंभीरता से ले- मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई की ओर सरकार का ध्यान दिलाया है। महंगाई के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है।

केन्द्र सरकार महंगाई को गंभीरता से ले- मायावती

बहुजन समजवादी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट के माध्यम से कहा- ‘‘देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। यह अति-चिन्ताजनक है।’’

मायावती ने अपनी बात में आगे कहा कि केन्द्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग लगभग हर दिन होने वाली बढ़ोत्तरी का सामना देश कर रहा है। इस महंगाई ने आवश्यक वस्तुओं के दाम बहुत ज़्यादा बढ़ा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *