केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में आतंकियों ने की 23 लोगों की हत्या

 

कागा बांदोरो। केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में समूह विशेष के उग्रवादियों ने यहां के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में हमला कर कम से कम 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के अनुसार ‘सेलेका’ उग्रवादियों ने यहां के कागा बांदोरो शहर में शरणार्थियों को निशाना बनाकर हमले किए।central african republic

इस दौरान बंदूकधारियों ने कुछ लोगों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया जबकि विरोध करने पर अन्य लोगों की हत्या कर दी।
नरसंहार के बाद जब उग्रवादी आगे बढ़े तब संयुक्त राष्ट्र शांतिसैनिकों ने उन्हें पीछे की तरफ खदेड़ दिया। केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य में वर्ष 2013 से ही हालत बदतर बने हुए हैं जब यहां की अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी वाले सेलेका संगठन ने तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांकोइस बोजिजे को अपदस्थ कर दिया था।

central african republic
# central african republic

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *