सीबीएसई अब सोशल साइंस के लिए दोहरा सिलेबस लाने की तैयारी कर रही है

सीबीएसई बोर्ड दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। नए पाठ्यक्रम में अब सामाजिक विज्ञान विषय के लिए दो स्तर की पढ़ाई की जा सकेगी।

सीबीएसई अब सोशल साइंस के लिए दोहरा सिलेबस लाने की तैयारी कर रही है

गणित की तर्ज पर सीबीएसई सामाजिक विज्ञान विषय में ‘बेसिक’ और स्टैंडर्ड’ स्तर का पाठ्यक्रम लाने जा रही है। अनुमान है कि इस पाठ्यक्रम को 2026-27 के सत्र से लागू किया जा सकेगा। बताते चलें कि बोर्ड अभी दसवीं कक्षा में दो स्तर का गणित कोर्स उपलब्ध कराता है जो ‘स्टैंडर्ड’ यानी एडवांस और ‘बेसिक’ के नाम से हैं।

दसवीं कक्षा में सीबीएसई द्वारा गणित में ‘स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स के लिए निर्धारित कोड संख्या 041 है जबकि बेसिक मैथमेटिक्स की कोड संख्या 241 है। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा विकल्प मुहैया कराने के पढ़ाई के बोझ को कम करना है। 

इस को बोर्ड की पाठ्यक्रम समिति की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। बोर्ड की सिलेबस समिति अभी गवर्निंग बॉडी की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रही है।

बताते चलें कि साल 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं में 6,79,560 छात्रों ने बेसिक गणित और 15,88,041 छात्रों ने स्टैंडर्ड गणित विषय में रजिस्ट्रेशन कराया है। हालाँकि दोनों ही विषयों का सिलेबस एक है और दोनों में एनसीआरटी की सामान किताब चलती है। मगर पेपर में कठिनाई के स्तर और उनके प्रकार में अंतर होता है।

बेसिक गणित में आसान, ज्यादा नंबर दिलाने वाले सवाल होने की उम्मीद होती है। स्टैंडर्ड गणित में एप्लीकेशन-बेस्ड, विश्लेषणात्मक सवाल होते हैं जिनके लिए कॉन्सेप्ट की गहरी समझ की जरूरत होती है।

कुछ इसी तरह के बदलाव अब सामाजिक विज्ञान की परीक्षाओं के स्तर में देखने को मिल सकते हैं हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन दो नए विषयों के लिए सिर्फ प्रश्न पत्र अलग होगा या फिर कक्षा 10वीं की इन दो विषयों की किताबें भी अलग-अलग होने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *