सीबीएसई ने स्कॉलरशिप के लिए मांगे आवेदन, ऐसे करें एप्लाई

नई दिल्ली। सीबीएसई ने सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (सीएसएसएस) के तहत कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से 2016 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही 2015 में स्कॉलरशिप पाने वाले रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकते हैं। cbse applications

cbse applications

सीबीएसई ने एक बयान में कहा है कि साल 2016 और साल 2015 के पहले नवीकरण के लिए कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन नेशनल ई स्कॉलशरशिप पोर्टल की वेबसाइट http://www.scholarships.gov.in/login.do पर उपलब्ध है।

छात्र स्कॉलरशिप के फ्रेश और रिन्यूवल के लिए नेशनल ई-स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2016 है।

सीबीएसई ने यह भी कहा है कि सीएसएसएस के तहत स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे या इसके लिए एप्लाई करना चाह रहे छात्र यह सुनिश्चित कर लें कि उनके आधार नंबर उनके बैंक अकाउंट से लिंक हों ताकि राशि बिना किसी रुकावट के उनके बैंक अकाउंट में आ सके।

# cbse applications

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *