मवेशी व्यापारी की नेपाल में हत्या

नरपतगंज(अररिया)। घुरना ओपी क्षेत्र के पथराहा निवासी मवेशी व्यापारी की हत्या नेपाल के सुनसरी जिले के चकरधारी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की देर शाम कर दी। जबकि मवेशी व्यापारी के साथ उसके बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति घुरना निवासी मो सैलून जट ने बाइक से कूद कर कर अपनी जान बचायी। Cattle dealer

Crime Cattle dealer

घुरना निवासी मवेशी व्यापारी 55 वर्षीय मो सादिक एक मजदूर घूर्णा निवासी सैलून जट के साथ अपने बाइक से मवेशी खरीदने के लिए नेपाल सीमा से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित सुनसरी जिले के मधुबन हाट गया था। जहां मवेशी खरीद के बाद दूसरे मजदूर के द्वारा मवेशी को भेजा दिया। इसके बाद वह अपनी ग्लैमर बाइक पर सवार होकर मजदूर के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हाट से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित मधुबन जंगल के समीप दो तीन बाइक सवार अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से राशि की लुटने की नियत से बाइक को रोक दिया।

मवेशी व्यापारी ने अपराधियों का विरोध किया इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार कर व्यापारी की हत्या कर दी। इसके बाद सभी बाइक सवार अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। मृतक को अपराधियों ने तीन गोली मारी, जिससे व्यापारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं उसके साथ मौजूद मजदूर ने भाग कर जान बचायी। उसने मामले की जानकारी पड़ोस के गांव में दिया। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी चकरदाहा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चकरधारी पुलिस ने  शव को कब्जे में ले लिया। एवं परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन नेपाल पहुंचे और शव का पहचान किया। इधर घटना के संबंध में घुरना ओपी अध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। लेकिन मामला नेपाल से जुड़ा हुआ है। इसलिए नेपाल पुलिस द्वारा अनुसंधान में मदद मांगे जाने पर उन्हें आवश्यक मदद देने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। घुरना ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, लेकिन मामला नेपाल से जुड़ा हुआ है। इसलिए नेपाल पुलिस द्वारा अनुसंधान में मदद मांगे जाने पर उन्हें हरसंभव आवश्यक मदद दी जायेगी

www.naqeebnews.com

# Cattle dealer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *