अमरीकी इतिहास में सबसे कम उम्र व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बनीं कैरोलिन लेविट

अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अभियान की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त करने की घोषणा की है। 27 वर्षीय कैरोलिन लेविट अमरीकी इतिहास में सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव होंगी।

अमरीकी इतिहास में सबसे कम उम्र व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बनीं कैरोलिन लेविट

कैरोलिन लेविट न्यू हैम्पशायर से हैं और उन्होंने अपने गृह राज्य के कैथोलिक कॉलेज, सेंट एंसलम कॉलेज में संचार और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि उन्हें विश्वास है कि कैरोलिन लेविट उत्कृष्ट काम करेंगी और अमरीकी लोगों तक हमारा संदेश पहुंचाने में मदद करेंगी।

जनता जल्द ही लेविट को व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में देखेगी, जहां ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान पत्रकारों और अमरीकी अधिकारियों के बीच अनगिनत तनावपूर्ण आदान-प्रदान हुए हैं।


कैरोलिन लेविट को डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में चुना है। कैरोलिन 27 साल की हैं और इस पद पर नियुक्त होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोनाल्ड जेग्लर के नाम था जो 1969 में 29 साल की उम्र में रिचर्ड निक्सन प्रशासन के समय इस पद पर थे।


डोनाल्ड ट्रम्प ने आगे कहा कि कैरोलिन एक स्मार्ट और अत्यधिक प्रभावी संचारक साबित हुई हैं साथ ही उन्होंने मिलकर अमरीका को दोबार महान बनाने की बात कही है।

कैरोलिन लेविट ने 2019 में स्नातक होने के ठीक बाद व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल में सहायक प्रेस सचिव के रूप में काम किया है।

व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद लेविट ने संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के रूप में सेवा करने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा नामित एक वरिष्ठ रिपब्लिकन कांग्रेस महिला एलिस स्टेफ़ानिक के लिए संचार निदेशक के रूप में कार्य किया।

बताते चलें कि इससे पहले रॉन ज़िग्लर 29 साल की उम्र में अमरीकी इतिहास के सबसे कम उम्र के व्हाइट हाउस प्रेस सचिव थे, जिन्हें 1969 में पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि ट्रम्प ने अपने पहले चार साल के कार्यकाल के दौरान कई प्रेस सचिवों को बदला, जिनमें सीन स्पाइसर, सारा हकाबी सैंडर्स, स्टेफ़नी ग्रिशम और केली मैकनेनी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *