लीबिया में कार बम धमाका, 18 लोगों की मौत

libyaलीबिया में सुरक्षा बलों का कहना है कि बेनगाज़ी शहर में एक कार बम धमाका हुआ है जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं.

 
यह धमाका देश के पूर्व में ग्वारशा ज़िले के एक रिहाइशी इलाके में हुआ, जहां हाल में कई गुटों के बीच लड़ाई चल रही थी.
यह हमला लीबियाई सरकार के समर्थन में अमरीकी सेना के हवाई हमलों के एक दिन बाद हुआ है.

 
लीबियाई सरकार के अनुरोध पर अमरीका ने कथित इस्लामी चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट का गढ़ माने जाने वाले बंदरगाह वाले शहर सिर्त पर हवाई हमले किए थे.
माना जा रहा है कि इस बम धमाके में सरकार का समर्थन करने वाले सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *