चीन में ड्रग तस्करी के दोषी कनाडाई नागरिक के खिलाफ दोबारा सुनवाई शुरू

कनाडाई नागरिक रॉबर्ट लयॉड शेलेनबर्ग को 15 वर्ष की जेल और 150,000 युआन (22,000 अमेरिकी डॉलर) जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अब उसे चीन की नशीले पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस कानून के तहत मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

डैलियन। चीन में नशीले पदार्थों की तस्करी के दोषी कनाडाई नागरिक के खिलाफ सोमवार से नए सिरे से मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। यह फैसला दोषी को ऊपरी अदालत द्वारा सख्त सजा देने का आदेश दिये जाने के बाद आया है। इस फैसले के चीन और कनाडा के बीच तनाव बढ़ सकता है।

 

कनाडाई नागरिक रॉबर्ट लयॉड शेलेनबर्ग को 15 वर्ष की जेल और 150,000 युआन (22,000 अमेरिकी डॉलर) जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अब उसे चीन की नशीले पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस कानून के तहत मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। चीन ने रॉबर्ट के खिलाफ दोबारा सुनवाई का फैसला पिछले महीने कनाडा में अपनी नागरिक और हुआवेई कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वांगझोऊ की गिरफ्तारी के विरोध में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *