क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी छोड़ सकते हैं ?

मध्य प्रदेश से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व सांसद और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी हटा दिया है।

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इसके स्थान पर उन्होंने जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा है। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि राज्य में आने वाले कुछ महीनों में उपचुनाव होने वाले हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि सिंधिया का ट्विटर प्रोफाइल चर्चा में आया हो।

सिंधिया जब कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले थे, तब भी ऐसी की चर्चा थी कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल से कांग्रेस शब्द हटा लिया है। बहरहाल, इस चर्चा पर बीजेपी या ख़ुद सिंधिया की तरफ से अभी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *