सऊदी अरब में होने वाली ऊंट रेस की इनामी राशि 80 मिलियन सऊदी रियाल

रियाद : सऊदी अरब में होने वाली ”अल अला कैमल रेस” में खेल जगत की सबसे बड़ी इनामी राशि दी जाएगी।

सऊदी अरब में होने वाली ऊंट रेस की इनामी राशि 80 मिलियन सऊदी रियाल

सऊदी मीडिया के अनुसार यह ऊंट दौड़ टूर्नामेंट अल-उला के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से भाग लेने वाले 40 सर्वश्रेष्ठ ऊंटों के मालिकों पर इनाम की बारिश की जाएगी।

दुनिया भर में किसी रेसिंग गेम में इतनी बड़ी इनामी राशि पहले कभी नहीं बांटी गई है।

इनाम में दी जाने वाली इस राशि का मूल्य 80 मिलियन सऊदी रियाल है। भारतीय करेंसी में ये रक़म तकरीबन एक अरब 76 करोड़ के लगभग होगी। दुनिया भर में किसी रेसिंग गेम में इतनी बड़ी इनामी राशि पहले कभी नहीं बांटी गई है।

सऊदी अरब में होने वाली ऊंट रेस की इनामी राशि 80 मिलियन सऊदी रियाल

अल-उला में खेल विभाग के कार्यकारी निदेशक ज़ियाद अल-साहिबानी ने कहा कि अल-उला कई सभ्यताओं का केंद्र है और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ‘विजन 2030’ के तहत खेल के निरंतर समर्थन के कारण इतनी बड़ी पुरस्कार राशि तय की गई है। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *