ओडिशा में बस दुर्घटना, 16 की मौत, 30 घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के अंगुल जिले में एक बस के एक पुल से गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीजीपी के बी सिंह ने बताया कि दुर्घटना देउलिझारी के नजदीक उस समय घटी जब बौध से अथामल्लिक जा रही एक बस एक पुल से नीचे जा गिरी। सिंह ने बताया कि दुर्घटना में चार महिलाओं समेत 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। bus accident kills 21 many injured odisha

bus-accident
घटना स्थल पर बचाव कार्य की निगरानी करने पहुंचे अंगुल जिला के कलेक्टर अनिल कुमार समल ने बताया कि घायलों को अथामल्लिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अथामल्लिक कॉलेज के कई छात्र भी बस में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण बस पुल से गिरी लेकिन ऐसा लग रहा है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया हो होगा।

नकीब  न्यूज़ रेडियो सुनें

घटना स्थल पर बचाव कार्य की निगरानी करने पहुंचे अंगुल जिला के कलेक्टर अनिल कुमार समल ने बताया कि घायलों को अथामल्लिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अथामल्लिक कॉलेज के कई छात्र भी बस में यात्रा कर रहे थे।bus accident kills 21 many injured odisha bus accident kills 21 many injured odisha bus accident kills 21 many injured odisha 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *