सिंधिया हाउस में आग लगने से महत्वपूर्ण दस्तावेज जले

मुंबई। आयकर विभाग के कार्यालय सिंधिया हाउस में शुक्रवार शाम को आग लगने से आयकर से सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए हैं। इस आग पर शनिवार सुबह तक काबू पा लिया गया।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका भी अनुमान नहीं लगा पाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण मुम्बई स्थित आयकर विभाग के कार्यालय सिंधिया हाउस में शुक्रवार शाम को भयानक आग लग गई थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के दमकलकर्मियों ने सिंधिया हाउस पहुंच कर आग बुझाने के साथ फंसे 6 कर्मचारियों को बाहर निकाला।

इस आग पर शनिवार सुबह तक पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस कार्यालय में विभाग के 300 के लगभग कर्मचारी काम करते हैं। इस सिंधिया हाउस में बेनामी सम्पत्ति, आयकर से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें यहां जमा होती है।

इस आग में महत्वपूर्ण फाइलें जल गई हैं। इसमें नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़ी फाइलें भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *