बुमराह के आखरी ओवर ने मैच डाला भारत की झोली में

नागपुर : भारत ने नागपुर टी-20 में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हरा दिया है। आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को जीत के लिए छक्के की जरूरत थी, लेकिन मोईन अली कोई करिश्मा नहीं कर पाए और भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली इंग्लैंड की टीम 6 विकेट खोकर 20 ओवरों में 139 रन ही बना पाई। अब सीरीज का आखिरी टी-20 एक फरवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा। bumrah

bumrah

आखिरी ओवर में इंग्लैंज को जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी। गेंदबाजी के लिए बुमराह आए और उन्होंने अपनी मारक गेंदबाजी से पहले रूट (38) को एलबीडब्ल्यू कर दिया, इसके बाद बटलर (15) को भी उन्होंने आउट कर दिया।

इसके बाद टीम इंडिया ने पूरा जोर लगाया और इंग्लैंड से जीत छीन ली।

इससे पहले आशीष नेहरा ने स्टोक्स(38) को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है।

अंमित मिश्रा ने कप्तान इयोन मॉर्गन (17) आउट किया था। मॉर्गन  और जो रूट के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। आशीष नेहरा ने चौथे ओवर की पहली ओर दूसरी गेंद पर लगातार झटके दिए। सैम बिलिंग्स (12) और जेसन रॉय (10) उनके शिकार हुए।

दूसरे टी-20 में भारत ने इंग्लैंड के समक्ष जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। भारत ने पिछले टी-20 मैच की तरह लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए।

लोकेश राहुल (71) का विकेट जॉर्डन ने उस वक्त लिया, जब वे जम चुके थे। इंग्लैंड की ओर से कसी हुई गेंदबाजी हुई। क्रिस जॉर्डन ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
मनीष पांडे (30) को टाइमल मिल्स ने बोल्ड कर भारत को पांचवां झटका दिया। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या (2) और अमित मिश्रा (0) रन आउट हुए। जबकि महेंद्र सिंह धोनी (5) जॉर्डन की गेंद पर बोल्ड हुए।

इससे पहले मोईन अली ने युवराज सिंह (4) का विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका दिया। आदिल राशिद ने सुरेश रैना (7) को सस्ते में लौटाया। जॉर्डन ने विराट कोहली (21) को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई थी।

विराट ने मैच का पहला छक्का जरूर लगाया, लेकिन वे एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से वंचित रहे। नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

नागपुर के जामथा के वीडीसीए स्टेडियम में टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 मैच में खेली और पहली जीत दर्ज की। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

इनमें से एक मैच टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के लीग चरण का है। जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

www.naqeebnews.com

# bumrah

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *