बुलंदशहर हिंसा पर बोले शाह, कहा- देश में गाय की अहमियत पुलिस ऑफिसर की जान से ज़्यादा

नसीरुद्दीन अली शाह ने बुलंदशहर हिंसा पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज देश में पुलिस ऑफिसर की मौत से ज़्यादा अहमियत गाय की है. बता दें कि इसी महीने 3 दिसंबर को बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया था. यह पूरा विवाद गोकशी से जुड़ा है.

एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ”हमने बुलंदशहर हिंसा में देखा कि आज देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस ऑफिसर की जान से ज़्यादा होती है.”

शाह ने ये भी कहा कि इन दिनों समाज में चारों तरफ ज़हर फैल गया है. उन्होंने कहा, ”मुझे इस बात से डर लगता है कि अगर कही मेरे बच्चों को भीड़ ने घेर लिया और उनसे पूछा जाए कि तुम हिंदू हो या मुसलमान? मेरे बच्चों के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा. पूरे समाज में ज़हर पहले ही फैल चुका है.”

हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली की आलोचना की. उन्‍होंने फेसबुक पर लिखा, ‘विराट कोहली न केवल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्‍लेबाज हैं, बल्कि सबसे बदतमीज खिलाड़ी भी हैं. क्रिकेट की उनकी काबिलियत उनके घमंड और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है. और मेरा इस देश को छोड़ने का कोई मानस नहीं है.’

एक्टर ने अपनी पोस्‍ट के जरिए कोहली के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्‍होंने विदेशी क्रिकेटर्स को पसंद करने वाले फैंस को देश छोड़ जाने को कहा था. बता दें कोहली ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक फैन के कमेंट पर यह बयान दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *