शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने की बसपा को समर्थन देने की घोषणा

नई दिल्ली : यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद गुरुवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने पाला बदलते हुए मायावती नीत बहुजन समाज पार्टी को समर्थन करने की घोषणा कर दी है. Bukhari

Bukhari

बुखारी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने केवल यादव समुदाय के लिए काम किया और मुसलमानों को नजरअंदाज कर दिया.

इससे पहले गुरुवार को ही अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्र संघ ने भी बीएसपी को सपोर्ट करने की घोषणा की थी.

इतना ही नहीं अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्र संघ ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा अखिलेश सरकार पर अपने वादों को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया है. अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में छात्र संग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये जानकारी साझा की है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के मद्देनजर मुस्लिम वोटों पर पकड़ बनाने के लिए बीएसपी और सपा लामबंद हैं.

आपको बता दें कि पहले दौर के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का गुरुवार को आखिरी दिन है. 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होगी.

www.naqeebnews.com

# Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *