मायावती ने भाई को उपाध्यक्ष तो भतीजे को बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बड़ा एलान किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर बनाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि मायावती अक्सर को खुद को परिवारवाद से दूर बताती रही हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार देश भर के जिम्मेदार नेताओं, पदाधिकारियों और जोन इंचार्जों के साथ लखनऊ में बैठक कर रही हैं। माना जा रहा है कि बैठक में पदाधिकारियों को विभिन्न राज्यों में अगले साल तक होने वाले विधानसभा चुनावों व जनाधार बढ़ाने के बारे में जरूरी दिशानिर्देश दिए जाने की संभावना है।

इसके पहले नेता व कार्यकर्ताओं को बैठक में शामिल होने से पहले अपने बैग, मोबाइल फोन, पेन और कार की चाबियां तक बैठक कक्ष से बाहर बने काउंटर पर जमा करवानी पड़ी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *