बीएसएनएल अपने ग्राहकों को देगा 4. 4 करोड़ वाई फाई हॉटस्पॉट

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की निगाह अंतरराष्ट्रीय रोमिंग बाजार पर है। इसी के मद्देनजर बीएसएनएल ने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ भागीदारी की है जिससे वह अपने ग्राहकों को वैश्विक स्तर पर निश्चित मूल्य 999 रुपए में 4.4 करोड़ वाईफाई हॉटस्पॉट तक पहुंच उपलब्ध कराएगी। bsnl

bsnl

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ”बीएसएनएल इस तरह बड़ा कदम उठाने वाली पहली भारतीय मोबाइल ऑपरेटर है।

इससे हमारे मोबाइल ग्राहक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाईफाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। हमारे ग्राहकों की विदेश यात्रा के दौरान उन्हें द्रुत गति की डेटा सेवा देने के लिए हमने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ भागीदारी की है।

वे इन हॉटस्पॉट पर निश्चित कीमत में असीमित डेटा का लाभ उठा सकेंगे।“

ग्राहक इस वाईफई प्लान को बीएसएनएल के मोबाइल एप के जरिये एक्टिवेट कर सकेंगे। तीन दिन के प्लान का मूल्य 999 रुपए, 15 दिन का 1,599 रुपए तथा 30 दिन का 1,999 रुपए होगा।

www.naqeebnews.com

# bsnl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *