त्योहारों के मौसम में बीएसएनएल लाया दिवाली बोनान्ज़ा स्कीम ऑफर

दिवाली के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड ने नए ग्राहकों को खास उपहार देने की योजना बनाई है। बीएसएनएल द्वारा केवल एक रुपए के टोकन शुल्क पर 4जी मोबाइल सेवाएं देने की पेशकश की गई है।

त्योहारों के मौसम में बीएसएनएल लाया दिवाली बोनान्ज़ा स्कीम ऑफर

एक महीने की अवधि के लिए दी जाने वाली यह दिवाली बोनान्ज़ा स्कीम कल यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और नवंबर की 15 तक जारी रहेगी। इस अवसर पर मिलने वाली योजनाएं योजना नियम व शर्तों के अनुसार है और इनका विवरण इस प्रकार हैं-

दिवाली बोनान्ज़ा योजना
असीमित वॉयस कॉल (योजना नियम व शर्तों के अनुसार)
2 जीबी/दिन हाई-स्पीड डेटा
100 एसएमएस/दिन
निःशुल्क सिम (दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी)

इच्छुक ग्राहक अगर दिवाली बोनान्ज़ा योजना हासिल करना चाहते हैं तो अपने निकटतम बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र यानि सीएससी पर जाएं। इसके लिए ग्राहक को अपना वैध केवाईसी दस्तावेज साथ दिखाना होगा।

दिवाली बोनान्ज़ा प्लान 1/- के एक्टिवेशन के लिए अनुरोध करें और केवाईसी पूरा करने के साथ अपना अपना निःशुल्क सिम प्राप्त करें।
इसके उपरांत सिम को डालकर उसके सक्रिय होने की प्रक्रिया निर्देशानुसार पूरी करें। एक्टिव होने के साथ आप 30-दिन की इस निःशुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

यदि ग्राहक किसी प्रकार की सहायता चाहता है तो इसके लिए 1800-180-1503 पर कॉल करें या bsnl.co.in पर जाएं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बीएसएनएल के सीएमडी ए रॉबर्ट जे रवि ने उपरोक्त प्रस्ताव की घोषणा करते हुए कहा की बीएसएनएल ने हाल ही में देश भर में मेक-इन-इंडिया, अत्याधुनिक 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि दिवाली बोनान्ज़ा प्लान- पहले 30 दिनों के लिए बिल्कुल मुफ़्त सेवा शुल्क—ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड से जुड़ा भरोसा ग्राहकों को मुफ़्त 30 दिनों की अवधि से भी आगे तक हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *