बीएसएनएल का ‘वर्ल्ड टेलिकॉम डे’ पर ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त डाटा का तोहफा

bsnl-logo_नई दिल्ली: बीएसएनएल ने ‘वर्ल्ड टेलिकम्युनिकेशन डे’ के अवसर पर अपने मौजूदा और नए ग्राहकों को एसटीवी 333 पर 3 दिनों के लिए विशुद्ध असीमित डाटा की पेशकश की है.
बीएसएनएल बिहार के मुख्य महाप्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने प्रीपेड मोबाइल के अपने उपभोक्ताओं के लिए वर्ल्ड टेलीकॉम एंड इन्फोर्मेशन सोसाइटी डे के अवसर पर इस बार 2017 की थीम बड़े विकास के लिए बड़ा डाटा के अंतर्गत प्रमोशनल ऑफर देने का निश्चय किया है.
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत मौजूदा व नए ग्राहकों को एसटीवी 333 ‘ट्रिपल एसीई’ में 3 दिनों के लिए विशुद्ध असीमित डाटा प्राप्त होगा. प्रीपेड मोबाइल के लिए इस सीमित ऑफर की वैधता 17 मई से 19 मई तक है.

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *