बहन अंशुला की शादी पर भाई अर्जुन की प्यारभरी पोस्ट

बीते दिन यानी सोमवार को बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बंधन में बंध गए। अर्जुन कपूर ने बहन की शादी के बाद एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की शादी में बेहद ज़िम्मेदार नज़र आये। इस शादी से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। वहीँ एक दिन बाद अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला के लिए एक प्यार भरा संदेश साझा किया है।

अपनी पोस्ट में अर्जुन कपूर ने अंशुला के साथ कई तस्वीरें भी साझा की हैं। पोस्ट के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘ मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब मुझे तुम्हें जाने देना होगा। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही हो और तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मन और आत्मा बहुत खुश हैं।’

अर्जुन कपूर इस पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मैंने तुम्हें बड़े होते और एक ऐसी शानदार महिला बनते देखा है जो हर कदम पर हमारी मां जैसी है। कभी चिंता मत करना क्योंकि वह हमेशा तुम्हें देख रही हैं और तुम पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं।

इस ख़ुशी के मौके पर अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘मैं हमेशा तुम्हारे (अंशुला) साथ हूं। हमेशा तुम्हारा सहारा बनूंगा। हमेशा यह पक्का करूंगा कि तुम्हारे चेहरे से मुस्कान कभी न जाए। ढेर सारा प्यार, तुम्हारे अर्जुन भैया।’

कपूर खानदान के दामाद और अंशुला के पति रोहन ठक्कर की बात करें तो वह फ्रीलांस राइटर के तौर पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट के लिए काम करते हैं। यह धर्मा प्रोडक्शन ही एक डिजिटल कंपनी है। फिल्मी दुनिया से नाता रखने वाले रोहन ठक्कर ने साल 2016 में ‘नोवेलिस्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म के लिए राइटर के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘नेवर टू लेट(2016)’ और निंबस (2018)जैसी शॉर्ट फिल्मों के लिए भी बतौर लेखक काम किया। इन दिनों रोहन ठक्कर, करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *