भारतीयों के विरोध के बाद ब्रिटेन की नई महारानी नहीं पहनेंगी कोहिनूर जड़ा ताज

लंदन: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में क्वीन कैमिला कोहिनूर हीरा जड़े मुकुट को नहीं पहन रही हैं। भारतीय समुदाय के लोगों ने कोहिनूर को औपनिवेशिक युग की पहचान बताते हुए इसका विरोध किया था।

भारतीयों के विरोध के बाद ब्रिटेन की नई महारानी नहीं पहनेंगी कोहिनूर जड़ा ताज

किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक आने वाली 6 मई को होगा। इस अवसर पर वेस्टमिंस्टर एबे में राज्याभिषेक के लिए कैमिला ने क्वीन मैरी के ताज को पहनने का निर्णय लिया है। राजपरिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्याभिषेक के लिए क्राउन को लंदन के टॉवर में प्रदर्शन से हटा दिया गया है।

क्वीन मैरी के ताज में महारानी एलिजाबेथ द्वीतीय को श्रद्धांजलि देने से जुड़े कुछ बदलाव भी किए जाएंगे।कैमिला भले ही कोहिनूर हीरे वाला ताज न पहनें मगर क्वीन मैरी के क्राउन पर भी विवादास्पद हीरे जड़े हुए हैं। विवादास्पद मामले में इतिहास के मुताबिक़ भारत पर अपने शासन के दौरान अंग्रेज इसे महाराजा रणजीत सिंह के खजाने से ले गए थे। तब से यह ब्रिटिश ताज की शोभा बढ़ाता रहा है। महारानी एलिजाबेथ के व्यक्तिगत आभूषणों से जुड़े कुछ कलिनन हीरे को इसमें लगाया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *